मेहंदी महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है। मेहंदी के यूं तो हर फंक्शन और मौके के हिसाब से कई डिजाइन होते हैं, इन दिनों दुल्हन जहां पूरे हाथ की मेंहदी के साथ हाथे आध की मेहंदी लगवाना पसंद कर रही हैं।
मेहंदी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। त्योहारों पर यह एक अच्छा कारोबार हैं। इससे जुड़े लोगो ने बताया कि काफी उछाल आया है। बाजारों में मेंहदी लगवाने के लिए ग्राहकं आने लगी हैं। आमतौर पर जुलाई से दिसंबर तक की अवधि को मेहंदी सीजन कहा जाता है। पिछले सीजन में गुड़गांव का मेहंदी कारोबार तकरीबन 60 करोड़ रुपये का था।
मेहंदी लगाने का रेट…
हाथों में मेहंदी रचने का रेट डिजाइन और अवसर के हिसाब से अलग-अलग है।
समान्य दिनों में यह 50, 100 और 500 रुपये का है। ईद, हरियाली तीज, रक्षाबंधन पर मेहंदी लगवाने वालों के लिए रेट दो से ढाई गुना बढ़ जाता है। 50 वाली मेहंदी 100 से 120, हो जाती है। ब्राइडल मेहंदी 1100 से 2,000 रुपये में रची जाती है। राजस्थान से आती है राजस्थान के सोजत से मेहंदी पाउडर मंगाते हैं। वहां इन्हें 120 रुपये किलो के भाव में यह पाउडर मिलता है।
मेहंदी की ये डिजाइन हैं प्रचलित…
काली अरेबियन
स्टोन मेहंदी डिजाइन
कलकतीया
लाली लस्कर
मोटिफ मेहंदी डिजाइन
लाली राजस्थानी
ग्लिटर मेहंदी डिजाइन
कलाईबंद मेहंदी डिजाइन
ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन
देशी मारवाड़ी
देशी दुलहन-ब्राइडल
माडल-बांबे कट
मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स के बारे में भी जान लें।
हाथों को साफ कर लें।
मेहंदी लगाने के बाद इसे सूखने दें।
रंग गहरा करने के लिए नींबू व चीनी का रस हाथ पर लगाते रहें।
इसकेे बाद लौंग को तवे पर गर्म करके, उसकी भाप अपने हाथ पर लें।
मेहंदी सूखाने के लिए हिटर या ड्रायर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से रंग गहरा नहीं आएगा।
मेहंदी छुड़ाने के लिए सरसों का तेल लगाएं।
पांच-छह घंटे तक पानी से हाथ न धोएं।
ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन को ट्राय करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में आपके हाथ पर सजी मेहंदी की फोटो शेयर करना ना भूलें।